देशभर में कब से लागू होगा E25 पेट्रोल? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब

इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर देश में चल रहे विवाद के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि फिलहाल E25 को लेकर टेस्टिंग की जा रही है। इसे लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

Hardeep Puri on Ethanol Blending : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को साफ किया कि E25 (25% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को फिलहाल केवल परीक्षण के स्तर पर रखा गया है। इसे देशभर में लागू करने को लेकर सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने इस मुद्दे पर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी वैज्ञानिक परीक्षण जारी हैं।

E25 Hardeep puri

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा टेस्टिंग के बाद होगा E25 पर फैसला

पुरी ने कहा, "E25 पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसकी सिर्फ टेस्टिंग की जा रही है और यह प्रक्रिया कब तक चलेगी, अभी इसकी कोई तय समयसीमा नहीं है।" उन्होंने दोहराया कि सरकार किसी भी फैसले से पहले सभी वैज्ञानिक अध्ययन पूरे करेगी और सभी संबंधित पक्षों से चर्चा करेगी।

End of Feed