Dunzo Startup: डंजो (Dunzo) के कर्मचारियों जून महीने से रोकी गई सैलरी को 12% सालाना के ब्याज के साथ लौटा जाएगा। नकदी संकट से जूझ रही स्टार्टअप ने अपने कर्मचारियों से वादा करते हुआ इस बात का ऐलान किया है। मंनीकंट्रोल के मुताबिक स्टार्टअप ने उन्हें भरोसा दिया कि वह 4 सितंबर तक अपने सभी बकाया चुकाने की राह पर है।
डुंजो
जून से कर्मचारियों के सैलरी 75,000 रुपये मंथली
डंजो ने इसके पहले कहा था वह इस समय में कैश की कमी की समस्या से जूझ रही है। कंपनी ने 3 जुलाई को एक मीटिंग में कर्मचारियों को एक मीटिंग में कहा था कि इसलिए उसने करीब 500 कर्मचारियों की सैलरी रोक दी और जून से कर्मचारियों के सैलरी की अधिकतम सीमा 75,000 रुपये प्रति माह कर दी है, भले ही उनका सैलरी पैकेज कुछ भी हो।
इसके पहले 20 जुलाई की दी थी समयसीमा
Dunzo ने इससे पहले अपने सभी बकाया को चुकाने के लिए 20 जुलाई की समयसीमा दी था, लेकिन अब उसने एक ईमेल भेजकर समय सीमा को 4 सितंबर तक बढ़ा दिया गया।
अंग्रेजी वेबसाइट मनीकंट्रोल के मुताबिक डंजो की पेरोल टीम ने 27 जुलाई को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा, "“आपके धैर्य और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद। हम इससे (वेतन में देरी) होने वाली असुविधा को समझते हैं और यह बताना चाहते हैं कि हम इस देरी के बदले संभावित सहायता मुहैया कराएंगे।" टाइम्स नाउनवभारत इस ईमेल की पुष्टी नहीं करता है।
