Droneacharya Share Price: आर्मी से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद ड्रोनआचार्य के शेयर को लगे पंख, 5% से ज्यादा की तेजी

Droneacharya Aerial Innovations Share Price: ड्रोनआचार्य को जो कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उसके तहत कंपनी को ड्रोन लैब के लिए सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस सहित आईटी हार्डवेयर की सप्लाई करनी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रोनआचार्य को मिला सेना से कॉन्ट्रैक्ट
  • शेयर में आई 5 फीसदी से अधिक तेजी
  • 2024 में अब तक 23.5% गिरा है शेयर

Droneacharya Aerial Innovations Share Price: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की ड्रोन लैब के लिए आईटी हार्डवेयर की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के शेयर में सोमवार को तेजी दिख रही है। इसकी कीमत 18 मार्च को 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। ड्रोनआचार्य का शेयर 138.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 144.85 रु पर खुला है। करीब पौने 1 बजे ये 7.45 रु या 5.36 फीसदी की तेजी के साथ 146.40 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 152 रु तक ऊपर गया है।

Droneacharya Aerial Innovations Share Price

ड्रोनआचार्य के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी

ये भी पढ़ें -

क्या है ड्रोनआचार्य को मिला कॉन्ट्रैक्ट

ड्रोनआचार्य को जो कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उसके तहत कंपनी को ड्रोन लैब के लिए सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस सहित आईटी हार्डवेयर की सप्लाई करनी है। इससे ड्रोनआचार्य इस अत्याधुनिक फैसिलिटी की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

End of Feed