हैवेल्स इंडिया के कॉरपोरेट ऑफिस में DRI की दबिश, जानें क्या है मामला

Havells India: पनी बाजार में हैवेल्स, लॉयड, क्रैबट्री, स्टैंडर्ड और रियो ब्रांड नाम से इलेक्ट्रिकल उपकरण बेचती है। हैवेल्स इंडिया ने बीते वित्त वर्ष 16,868.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी की 15 विनिर्माण इकाइयां हैं।

Havells India: इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी हैवेल्स इंडिया के मुख्यालय पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने तलाशी अभियान चलाया है। डीआरआई तस्करी और वाणिज्यिक धोखाधड़ी संबंधी मामलों पर नियंत्रण करने वाली प्रमुख एजेंसी है।

Havells

इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी हैवेल्स इंडिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हैवेल्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया, “राजस्व आसूचना निदेशालय ने कंपनी के नोएडा स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में तलाशी ली है। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड में तलाशी अभियान शनिवार यानी चार नवंबर, 2023 को तड़के लगभग 2:20 बजे तक चला।”

End of Feed