DOMS Industries IPO: खुल गया डोम्स का आईपीओ, 500 रु तक है GMP, जानें कम से कम कितना लगाना होगा पैसा

DOMS Industries IPO GMP: डोम्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी 450 रु से 500 रु तक है। जीएमपी से अनुमान मिलता है कि कोई शेयर आईपीओ के बाद कितने पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक कंपनी का जीएमपी घट भी सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया डोम्स का आईपीओ
  • 500 रु तक है जीएमपी
  • प्राइस बैंड है 750-790 रु

DOMS Industries IPO GMP: डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 13 दिसंबर से आवेदन के लिए खुल गया है। ये पब्लिक इश्यू शुक्रवार 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए डोम्स का आईपीओ एक दिन के लिए 12 दिसंबर को खुला था। डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 750-790 रु है। डोम्स आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 18 इक्विटी शेयरों की है। यानी कम से कम 18 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस लिहाज से आपको प्राइस बैंड के ऊपरी रेट पर कम से कम 14220 रु का निवेश करना होगा। बता दें कि डोम्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) बहुत शानदार है।

DOMS Industries IPO GMP

डोम्स इंडस्ट्रीज आईपीओ जीएमपी

कितना है जीएमपी

अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार डोम्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी 450 रु से 500 रु तक है। जीएमपी से अनुमान मिलता है कि कोई शेयर आईपीओ के बाद कितने पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक कंपनी का जीएमपी घट भी सकता है।

End of Feed