LPG Crisis: 'तुरंत कराएं e-KYC, फॉलो करें ये स्टेप्स...' LPG उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम मंत्रालय की बड़ी सलाह

यह अपील ऐसे समय में की गई है जब कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक स्तर पर ईंधन सप्लाई में आ रही रुकावट की वजह से यह स्थिति बनी है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार, 10 मार्च को सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा है कि हर उपभोक्ता को यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए। यह अपील ऐसे समय में की गई है जब कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक स्तर पर ईंधन सप्लाई में आ रही रुकावट की वजह से यह स्थिति बनी है।

LPG Crisis

एलपीजी उपभोक्ताओं से सरकार ने तुरंत ई-केवाईसी कराने की अपील की।

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण यानी e-KYC कराना जरूरी है। पोस्ट में बताया गया है कि e-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त, आसान और सुविधाजनक है। उपभोक्ता चाहें तो इसे अपने स्मार्टफोन से घर बैठे कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

End of Feed