Dollar Vs Rupee: 1 डॉलर की कीमत 90 रुपये से अधिक हुई, जानें आज कितनी टूटी इंडियन करेंसी?

Dollar Vs Rupee: करेंसी एक्सपर्ट का कहना है कि विदेशी फंड की लगातार निकासी और इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की मजबूत डिमांड के कारण रुपये में गिरावट जारी है। 2025 में, करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 5% कमजोर हुई, जो 2022 के बाद इसका सबसे कमजो सालाना प्रदर्शन है। डॉलर के कमजोर होने और ज्यादातर ग्लोबल करेंसी में बढ़ोतरी के बावजूद, रुपया अभी भी पीछे रहा। अगले फाइनेंशियल ईयर में रुपया लगभग 2% गिरेगा, और एक्सचेंज रेट अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92 के आसपास रहेगा।

Dollar Vs Rupee: अमेरिका-वेनेजुएल संकट ने भारतीय रुपये पर दबाब बढ़ा दिया है। इसके चलते सप्ताह के पहले दिन रुपये में गिरावट है। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 90.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। करेंसी एक्सपर्ट का कहना है कि वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप से उत्पन्न भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने अमेरिकी मुद्रा की मांग को बढ़ावा दिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से रुपये में गिरावट आने के आसार हैं हालांकि कच्चे तेल की कम कीमतें कुछ हद तक राहत प्रदान कर सकती हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया

टूटकर खुला भारतीय रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.21 पर खुला। शुरुआती कारोबार में और टूटकर 90.24 प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया शुक्रवार को 22 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.50 पर रहा।

End of Feed