Dollar Vs Rupee: शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी लुढ़का! जानिए आज डॉलर के मुकाबले कितना टूटा

करेंसी एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और डॉलर मजबूत हो सकता है। इससे रुपये में और गिरावट आ सकती है।

शेयर बाजार के साथ आज रुपये में भी गिरावट है। डॉलर के मुकाबले रुपया फिर टूट गया है। शुक्रवार को RBI के ऐलान के बाद रुपये में बड़ी तेजी लौटी थी लेकिन आज गायब हो गई हे। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 95.35 प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। ईरान के इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है जिससे क्षेत्र की स्थिरता एवं युद्धविराम प्रयासों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे कमजोर है।

Dollar Vs Rupee

रुपया लुढ़का

शुक्रवार को 56 पैसे मजबूत हुआ था

रुपया शुक्रवार को 56 पैसे मजबूत होकर 95.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो लगभग दो महीनों में इसकी सबसे बड़ी एक-दिवसीय बढ़त थी। केंद्रीय बैंक के विदेशी पूंजी प्रवाह को समर्थन देने और विदेशी मुद्रा नकदी मजबूत करने के उपायों की घोषणा के बाद यह बढ़त आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.33 पर रहा।

End of Feed