Dollar Vs Rupee: रुपया आज फिर धड़ाम, अब 1 डॉलर की कीमत इतनी हुई

Dollar Vs Rupee: ईरान युद्ध फिर शुरू होने की आशंका से आज कच्चे तेल में उछाल आ गया है। इससे डॉलर के सामने रुपया टूट गया।

Dollar Vs Rupee: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी के बीच मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.73 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी ने भी रुपये पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.43 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 95.33 के ऊपरी एवं 95.76 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह 95.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 47 पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 95.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dollar Vs Rupee

डॉलर बनाम रुपया

करेंसी एक्सपर्ट का क्या है कहना?

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा पश्चिम एशिया में सैन्य कार्रवाई की आशंका से रुपये में कमजोरी का रुख रह सकता है। हालांकि, ऊंचे स्तर से कच्चे तेल के दाम में नरमी आने पर निचले स्तरों पर रुपये को कुछ सहारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रुपये के 95.20 से 95.85 के दायरे में रहने की संभावना है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 99.05 पर रहा।

End of Feed