सैलरी आते ही हो जाती है खत्म? रेंट से लेकर SIP तक, जानें वेतन को डिवाइड करने का सही तरीका

सैलरी आते ही खत्म हो जाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि इस समस्या से आप कैसे निकल सकते हैं।

महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसके चलते घर चलाना मुश्किल हो रहा है। नौकरीपेशा वर्ग की शिकायत रहती है कि महंगाई के कारण सैलरी आते ही खत्म हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं तो आज हम आपको बेस्ट फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में बता रहे हैं। इसके जानने के बाद आपको घर चलाने से रेंट देने और सेविंग करने में भी परेशानी नहीं आएगी। अब आपके मन में यह सवाल होगा कि यह होगा कैसे तो हम आपको एक 50/30/20 का फॉर्मूला बता रहे हैं। अगर आप इस फॉर्मूले को जान लेंगे तो पैसे कि किल्लत आसानी से खत्म हो जाएगी।

Money Saving Tips

पैसा कैसे बचाएं

क्या है 50/30/20 का फॉर्मूला?

50/30/20 का फॉर्मूला आपकी सैलरी को तीन हिस्सो में बांटता है। आपकी सैलरी का लगभग 50% हिस्सा जरूरी खर्चों, जैसे किराया, EMI, किराने का सामान, यूटिलिटी बिल और इंश्योरेंस प्रीमियम पर खर्च होना चाहिए। लगभग 30% हिस्सा लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों, जैसे बाहर खाना-पीना, शॉपिंग, मनोरंजन और घूमने-फिरने पर खर्च किया जा सकता है। बाकी 20% हिस्सा बचत और इन्वेस्टमेंट के लिए अलग रखना चाहिए, जिसमें सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP), इमरजेंसी फंड और रिटायरमेंट की प्लानिंग शामिल है।

End of Feed