Home Loan पर 0.50% की छूट बचा सकती है लाखों? जानिए लेंडर बदलना फायदे का सौदा होगा या नहीं!

क्या होम लोन की ब्याज दर में 0.50% का अंतर किसी व्यक्ति के लाखों रुपयों की बचत करवा सकता है? आपके इसी सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

कोई भी व्यक्ति होम लोन (Home Loan) आमतौर पर 15 से 30 साल जैसी लंबी अवधि के लिए लेता है। ऐसे में ब्याज दर में मामूली बदलाव भी कुल भुगतान पर बड़ा असर डाल सकता है। कई बार अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरों में अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में सवाल यह कि अगर कोई दूसरा बैंक कम ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है तो क्या अपने मौजूदा लोन को ट्रांसफर कर देना चाहिए? इस आर्टिकल में आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं-

Home Loan

होम लोन की ब्याज दर (Photo: iStock)

बैंकों की ब्याज दरों में कितना अंतर?

वर्तमान में प्रमुख बैंक की होम लोन पर ब्याज दरों (Home loan interest rates) की बात करें तो 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दरें 7.10 प्रतिशत से 8 प्रतिशत के बीच बनी हुई हैं। अलग-अलग बैंकों के बीच करीब 0.90 प्रतिशत (90 बेसिस प्वाइंट) का अंतर बना हुआ है। पहली नजर में यह अंतर छोटा लग सकता है, लेकिन लंबे समय के होम लोन में इसका प्रभाव काफी बड़ा हो सकता है।

End of Feed