क्या आप जानते हैं? 'S&P 500 Index' और 'Dow Jones' क्या है अंतर और ये अमेरिकी बाजार पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को कैसे नचाते हैं?

'S&P 500' और 'डाओ जोंस' अमेरिकी शेयर बाजार के दो सबसे बड़े संकेतक हैं। डाओ जोंस जहां 30 दिग्गज कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं S&P 500 में 500 बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जिनकी हर हलचल पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है।

जब भी वैश्विक अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार या बिजनेस न्यूज की बात होती है, तो 'एसएंडपी 500' (S&P 500) और 'डाओ जोंस' (Dow Jones) जैसे नाम बार-बार सुनने को मिलते हैं। अक्सर हम देखते हैं कि अमेरिकी बाजारों में होने वाली मामूली सी हलचल भी भारतीय शेयर बाजार (Sensex और Nifty) समेत दुनिया भर के बाजारों को हिलाकर रख देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों असल में क्या हैं, इनके बीच बुनियादी अंतर क्या है और ये दुनिया भर के निवेशकों के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?

S&P 500 Index & Dow Jones

आसान शब्दों में कहें तो, जैसे भारत के शेयर बाजार की सेहत को मापने के लिए 'सेंसेक्स' और 'निफ्टी' का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक वैसे ही अमेरिका के शेयर बाजार की चाल को समझने के लिए S&P 500 और Dow Jones दो सबसे बड़े और प्रमुख सूचकांक (Indices) हैं। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या अंतर है और अमेरिका के ये सूचकांक पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को अपनी उंगलियों पर कैसे नचाते हैं।

End of Feed