क्या आपके पास भी हैं दो PAN Card? तुरंत कर दें सरेंडर, वरना जुर्माने के साथ हो सकती है जेल

PAN कार्ड आपके सबसे जरूरी वित्तीय दस्तावेजों में से एक है। लेकिन अगर किसी वजह से आपके नाम पर दो PAN कार्ड बने हुए हैं, तो ये मजाक नहीं कानूनी अपराध है। आयकर विभाग इसे गंभीर उल्लंघन मानता है और पकड़े जाने पर भारी जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही जेल तक की नौबत आ सकती है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे को दो PAN कार्ड रखने के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी का नाम भी चर्चा में आने लगा। लोग पूछने लगे कि आखिर दो PAN कार्ड रखने पर कार्रवाई किसके खिलाफ होगी और आम लोगों के साथ ऐसे मामलों में क्या होता है। इसी बीच एक बड़ा सवाल आम लोगों में भी उठ रहा है अगर किसी के पास गलती से दो PAN कार्ड बन जाएं, तो उसे क्या करना चाहिए?

Pan card

PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर एक 10 अंकों का खास अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जिसे इनकम टैक्स विभाग जारी करता है। यह टैक्स और पहचान दोनों के लिए जरूरी दस्तावेज है। कानून साफ कहता है कि किसी भी व्यक्ति के नाम से सिर्फ एक PAN कार्ड ही होना चाहिए। यदि किसी के पास दो PAN कार्ड पाए जाते हैं, तो उस पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

End of Feed