आपका इंश्योरेंस पैसा कहीं अनक्लेम तो नहीं? ऐसे चेक करें और पाएं अपनी रकम

LIC देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है, जहां करोड़ों लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पॉलिसी लेते हैं। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि LIC के पास जो अनक्लेम्ड अमाउंट पड़ा होता है, उसकी जानकारी कैसे हासिल की जाती है। अगर आपकी या आपके किसी परिवार सदस्य की कोई पुरानी पॉलिसी है, जिसकी रकम अब तक क्लेम नहीं हुई है, तो आइए आपको बताते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कहीं ये पैसे आपका तो नहीं?

आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी सुरक्षा और बचत के लिए बीमा करवाते हैं। पहले के समय में बड़े-बुजुर्ग कहते थे कि जितनी बचत है वही आपकी असली पूंजी है, लेकिन अब सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी लगभग हर कोई अलग-अलग स्कीमों में निवेश करता है। इन्हीं में से एक भरोसेमंद विकल्प है LIC, जो देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। कई बार ऐसा होता है कि घर के किसी बड़े सदस्य की मृत्यु के बाद उनके परिवार को यह पता ही नहीं चलता कि उनके नाम पर कोई बीमा पॉलिसी थी या मैच्योरिटी की रकम पड़ी हुई है।

Unclaimed Insurance

अनक्लेम्ड अमाउंट क्या होता है?

जब पॉलिसी मैच्योर हो जाती है, लेकिन पॉलिसीधारक या उनके परिवार वाले पैसा लेने नहीं जाते, तो वह रकम “अनक्लेम्ड” कहलाती है। LIC के नियमों के मुताबिक, अगर तीन साल तक पॉलिसीधारक को कोई भुगतान नहीं किया जाता और वह दावा भी नहीं करता, तो वह रकम अनक्लेम्ड मान ली जाती है। ऐसा कई वजहों से होता है जब पॉलिसीधारक प्रीमियम देना बंद कर देता है, पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है और परिवार को जानकारी नहीं होती या पॉलिसी मैच्योर हो जाती है लेकिन क्लेम की प्रक्रिया पूरी नहीं होती।

End of Feed