शेयर बाजार में दिवाली धमाका! रॉकेट बना Sensex, 1438 अंक उछला, Nifty 24350 के पार

शेयर बाजार में गुरुवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 1400 अंक से ज्यादा उछल गया है। वहीं, निफ्टी 24,350 के पार हो गया है। अमेरिकी चुनावों के नतीजों के बाद क्रूड के दाम लुढ़कने की वजह से बाजार में तेजी है।

Stock Market Today : दिवाली से ठीक पहले भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। गुरुवार 5 नवंबर को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में रॉकेट जैसी तेजी देखने को मिली है। Sensex शुरुआती कारोबार में 1,438 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि Nifty ने 24,350 का अहम स्तर पार कर लिया।

nifty sensex diwali

शेयर बाजार में तेजी

बाजार में तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंकिंग, ऑटो, सीमेंट, फाइनेंशियल और रियल्टी समेत ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। यानी बाजार की दिवाली सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शेयरों में भी निवेशकों ने दिल खोलकर पैसा लगाया।

End of Feed