Dividend Stocks: अगले सप्ताह 24 शेयरों में मिल रहा ₹304 का डिविडेंड, जानें कब है रिकॉर्ड और एक्स डेट

अगले सप्ताह शेयर बाजार में डिविडेंड निवेशकों की नजरें 24 कंपनियों पर रहेंगी। 2 से 6 फरवरी के बीच ये शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे और कुल ₹304 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। Gillette India और BPCL जैसे बड़े नाम फोकस में रहेंगे।

Dividend Stocks Next Week: फरवरी 2026 का पहला कारोबारी सप्ताह डिविडेंड निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच कुल 24 कंपनियां अपने शेयरधारकों को कुल ₹304 प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही हैं। यह गणना प्रति शेयर आधार पर है और इसमें डिमर्जर वाली कंपनी को शामिल नहीं किया गया है। इस हफ्ते कई large cap, PSU और mid cap कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी, जिससे बाजार में इन शेयरों पर फोकस बना रह सकता है।

Dividends Stocks

इन स्टॉक्स में मिल रहा डिविडेंड

2 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगे ये शेयर

सप्ताह की शुरुआत 2 फरवरी से होगी, जब Gopal Snacks Limited, LT Foods Limited, Balkrishna Industries Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited, Share India Securities Limited, Siyaram Silk Mills Limited और Metro Brands Limited एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन सभी कंपनियों के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन यानी 2 फरवरी तय है। BPCL का ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड इस दिन के payouts में प्रमुख रहेगा।

End of Feed