Corporate Action Today : बुधवार के कारोबारी सत्र में कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहने वाले हैं, क्योंकि आज बोनस इश्यू, डिविडेंड और शेयर बायबैक से जुड़ी अहम कॉरपोरेट एक्शन की आखिरी तारीख है। इसका मतलब है कि आज या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इन घोषित लाभों के हकदार नहीं होंगे। इन शेयरों में Prakash Pipes, Nectar Lifesciences और GRM Overseas शामिल हैं।
डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज आखिरी मौका (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
नेक्टर लाइफसाइंस में शेयर बायबैक
Nectar Lifesciences के शेयर आज Ex-Buyback ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने इक्विटी शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है, जिससे शेयर में ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ सकती है। आमतौर पर बायबैक से शेयर की सप्लाई घटती है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है।
GRM ओवरसीज में मिल रहा बोनस
GRM Overseas का शेयर 2:1 के बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहा है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर होगा, उन्हें दो अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। इससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी और स्टॉक की लिक्विडिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।
प्रकाश पाइप्स में मिलेगा डिविडेंड
Prakash Pipes आज 1 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहा है। डिविडेंड-सीकिंग निवेशकों के बीच इस स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है।
| कंपनी | कॉरपोरेट एक्शन | डिटेल | रिकॉर्ड डेट |
|---|---|---|---|
| Nectar Lifesciences Ltd | Share Buyback | इक्विटी शेयरों का बायबैक | 24 दिसंबर 2025 |
| GRM Overseas Ltd | Bonus Issue | 2:1 बोनस शेयर | 24 दिसंबर 2025 |
| Prakash Pipes Ltd | Interim Dividend | Rs प्रति शेयर | 24 दिसंबर 2025 |
26 से 31 दिसंबर तक इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
DCM Shriram Industries Ltd में स्पिन-ऑफ लागू होगा, जिसका असर शेयर प्राइस पर दिख सकता है। Hilton Metal Forging Ltd के शेयर राइट्स इश्यू के लिए 26 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। Nuvama Wealth Management में फेस वैल्यू Rs 10 से Rs 2 का स्टॉक स्प्लिट होगा। Ram Ratna Wires 1:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट पर रहेगा। वहीं, 29 दिसंबर को Caspian Corporate Services में शेयर कंसोलिडेशन लागू होगा, जिससे शेयरों की संख्या और ट्रेडिंग प्राइस में बदलाव आएगा। वहीं, 31 दिसंबर को A-1 Ltd एक साथ दो कॉरपोरेट एक्शन लागू करेगा। पहला, तो 3:1 बोनस इश्यू है। दूसरा, फेस वैल्यू Rs 10 से Rs 1 का स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा। इन दोनों कदमों से आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ेगी और स्टॉक रिटेल निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती हो सकता है।
