MMTC-PAMP ने फिर शुरू की डिजिटल सोना-चांदी की बिक्री, सिर्फ 10 रुपये से चालू कर सकते हैं निवेश

Digital Gold-Silver Investment: एमएमटीसी-पीएएमपी ने डिजिटल सोना और चांदी की खरीद फिर शुरू की है। ग्राहक वेबसाइट और ऐप से सिर्फ 10 रुपये से निवेश कर सकते हैं। सुरक्षित तिजोरी में भौतिक धातु रखी जाती है और आसानी से खरीदी-बेची जा सकती है।

Digital Gold-Silver Investment : देश की प्रमुख कीमती मेटल रिफाइनिंग कंपनी MMTC-PAMP ने एक बार फिर डिजिटल रूप में सोना (Digital Gold Investment) और चांदी (Digital Silve Investment) बेचने की सेवा शुरू कर दी है। अब ग्राहक कंपनी की नई वेबसाइट और एंड्रॉइड ऐप के जरिए सीधे डिजिटल गोल्ड और सिल्वर खरीद सकेंगे। इसके अलावा लोग पहले की तरह गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के जरिये भी निवेश कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि डिजिटल निवेश को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Digital Gold Silver Investment

डिजिटल सोने, चांदी की खरीदने का मौका (तस्वीर-istock)

वेबसाइट के नवीनीकरण के बाद सेवा दोबारा शुरू

कंपनी ने सबसे पहले साल 2017 में डिजिटल सोने की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद फरवरी 2023 में डिजिटल चांदी को भी जोड़ा गया। हालांकि, बेहतर ग्राहक अनुभव और आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से 2024 के आखिर में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सीधे बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। उस दौरान ग्राहक केवल थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए ही डिजिटल गोल्ड और सिल्वर खरीद पा रहे थे। अब मई 2025 में कंपनी ने अपनी नई और अपडेटेड वेबसाइट लॉन्च की है। इसके साथ ही डिजिटल सोना और चांदी की सीधी खरीदारी की सुविधा भी दोबारा शुरू कर दी गई है। कंपनी का दावा है कि नई वेबसाइट पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और उपयोग में आसान है।

End of Feed