Diffusion Engineers IPO: डिफ्यूजन इंजीनियर्स लाएगी IPO, SEBI को सौंपा DRHP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 2, 2024, 12:08 PM IST

Diffusion Engineers IPO: आईपीओ से कंपनी 98.47 लाख नए इक्विटी शेयरों जारी करेगी। इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी IPO से मिले रकम का उपयोग मुख्य रूप से नए प्लांट बनाने में करेगी।

Diffusion Engineers IPO: नागपुर की डिफ्यूजन इंजीनियर्स ने 1 जनवरी को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए सेबी के पास एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दायर किया। आईपीओ से कंपनी 98.47 लाख नए इक्विटी शेयरों जारी करेगी। इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी IPO से मिले रकम का उपयोग मुख्य रूप से नए प्लांट बनाने में करेगी। कंपनी इससे पहला प्लांट 66.6 करोड़ रुपये की लागत से नागपुर के खसरा में बनाएगा। वहीं दूसरा प्लांट 30.38 करोड़ रुपये की लागत से नागपुर के सोनेगांव में बनाने की योजना है। बची हुई रकम लगभग 22 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपटल और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Diffusion Engineers IPO

नागपुर की डिफ्यूजन इंजीनियर्स।

क्या करती है कंपनी

इस इश्यू के लिए यूनिस्टोन कैपिटल (Unistone Capital) को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है। डिफ्यूजन इंजीनियर्स कोर इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशल वेल्डिंग आइटम, वियर प्लेट और हेवी इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाती है। मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.15 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 17 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का ऑपरेशनल कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 254.9 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022 में 204.6 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवन्यू 65.8 करोड़ रुपये था।

End of Feed