Diesel Price Hike: डीजल हुआ महंगा, किसानों की लागत बढ़ी! खेती से लेकर मंडी तक कितना पड़ेगा असर

Diesel Price Hike: डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ गई है। ट्रैक्टर, सिंचाई और फसल परिवहन खर्च बढ़ने से किसानों की कमाई प्रभावित होगी और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है।

Diesel Price Hike : देश में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब किसानों की जेब पर (farmers cost increase) दिखाई देने लगेगा। खेती-किसानी का बड़ा हिस्सा आज भी डीजल पर निर्भर है। खेत की जुताई से लेकर सिंचाई, फसल कटाई और मंडी तक अनाज पहुंचाने में डीजल का उपयोग होता है। ऐसे में डीजल महंगा होने से किसानों की उत्पादन लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली तो इसका असर फसलों की कीमतों और आम लोगों की रसोई तक पहुंच सकता है।

diesel price hike, farmers cost increase, agriculture expenses, tractor fuel cost, irrigation cost, diesel pump, farming crisis,Filing, Income Tax Return, Income Tax News, ITR 1, ITR 4, e Filing P

डीजल हुआ महंगा, खेती की लागत बढ़ेगी, किसानों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ (तस्वीर-istock)

ट्रैक्टर और कृषि मशीनों का खर्च बढ़ा

खेती में सबसे ज्यादा उपयोग ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनों का होता है। अधिकांश ट्रैक्टर डीजल से चलते हैं। डीजल के दाम बढ़ने से खेत की जुताई, बुवाई और कटाई का खर्च बढ़ जाएगा। पहले जहां किसान एक एकड़ खेत की जुताई कम खर्च में कर लेते थे, अब उसी काम के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। जिन किसानों के पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है, उन्हें किराये पर मशीनें लेने में भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। इसका असर छोटे और मध्यम किसानों पर ज्यादा पड़ सकता है।

End of Feed