Dhirubhai Ambani, Ratan Tata: उद्योग जगत के दो सितारों का जन्मदिन आज, जानिए सफलता पाने की राह

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 28, 2022, 10:41 AM IST

Dhirubhai Ambani, Ratan Tata Birthday: बिजनेस टायकून धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा की बातों से ही लाखों लोगों का जीवन सुखद हुआ है। लोग इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • धीरूभाई अंबानी को साल 2016 में पद्म विभूषण मिला था। उनकी मृत्यु 6 जुलाई 2002 को हुई थी।
  • रतन टाटा को साल 2008 में पद्म विभूषण और 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इन्‍होंने अपने दम पर वो मुकाम हासिल किया जिसे पाना हर इंसान का सपना होता है।

Dhirubhai Ambani, Ratan Tata Birthday: 28 दिसंबर की तारीख बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज बिजनेस टायकून धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) और रतन टाटा (Ratan Tata) का जन्मदिन है। देश के सबसे सफल कारोबारियों का जन्म एक ही तारीख में होना निश्चित रूप से इत्तेफाक ही है। रतन टाटा 85 साल के हो गए हैं, वहीं धीरूभाई अंबानी का ये 90वां जन्मदिन है। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी कामयाबी हासिल की है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी कुछ ऐसी बातें जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।

Dhirubhai Ambani, Ratan Tata

Dhirubhai Ambani, Ratan Tata: उद्योग जगत के दो सितारों का जन्मदिन आज (Image Credit: Prince Dogra)

उद्योगपति रतन टाटा भले ही एक अमीर परिवार में जन्‍मे हों, लेकिन उन्‍होंने अपने संघर्षों और मेहनत के दम पर सफलता पाई है। उन्होंने कई मौकों पर बताया कि सफल बनने के लिए हमें क्या करना चाहिए (Ratan Tata Quotes) -

End of Feed