धनतेरस पर हो रही जमकर खरीदारी, देशभर में 1 लाख करोड़ का कारोबार होने का अनुमान; सबसे ज्यादा बिके ये सामान

धनतेरस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और रसोई की वस्तुएं खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस बार देशभर में धनतेरस के मौके पर सोने की बिक्री करीब 25 टन तक पहुंचने का अनुमान है, जिसकी कीमत लगभग ₹32,500 करोड़ आंकी गई है।

यूं तो भारत का प्रत्येक त्योहार अपने आप में विशेष महत्व रखता है, लेकिन धनतेरस की प्रमुखता कुछ अलग ही है। इस दिन पूरे देश में लोग सोना–चांदी, बर्तन एवं रसोई की वस्तुएं खरीदते हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदना शुभ माना गया है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु में तेरह गुना वृद्धि होती है। देश में धनतेरस के मौके पर करीब 25 टन सोने की बिक्री होने का अनुमान है, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग ₹32,500 करोड़ आंकी गई है। इस दौरान देशभर के महानगरों से लेकर छोटे-छोटे शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी। दिल्ली में शुक्रवार शाम से ही मार्केट पूरी तरह सज चुका था और खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी सोने-चांदी खरीदने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Dhanteras

1 लाख करोड़ का होगा कारोबार

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली के चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस पर आज पूरे देश में सोने चांदी को मिलाकर अन्य महत्वपूर्ण धनतेरस संबंधित वस्तुओं का कुल व्यापार का अनुमान 1 लाख करोड़ रुपए का है।

कैट एवं इसके ज्वैलरी चैप्टर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ( एआईजेजीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा की पिछले दो दिनों में और जिस प्रकार से ग्राहक सोने चांदी की दुकानों पर उमड़े हैं, उसको देखते हुए एक अनुमान के अनुसार देश भर में आज धनतेरस पर सोने चाँदी के गहनों, सिक्को एवं अन्य वस्तुओं का कारोबार 60 हज़ार करोड़ रुपए पार कर गया वहीं दिल्ली के बाजारों में यह कारोबार 10 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हुआ।

End of Feed