ET NOW Leadership Dialogues 2024: संकटों के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, बोले टाइम्स ग्रुप के एन सुब्रमण्यन

ET NOW Leadership Dialogues 2024: टाइम्स ग्रुप के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप के सीईओ (नन पब्लिशिंग) एन सुब्रमण्यन ने मुंबई में ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। देश हर संकट के मजबूत होकर उभरा है।

ET NOW Leadership Dialogues 2024: ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 में ईटी नाउ की 15वीं वर्षगांठ सेलिब्रेशन के दौरान टाइम्स ग्रुप के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप के सीईओ (नन पब्लिशिंग) एन सुब्रमण्यन ने कहा कि ईटी नाउ राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है और फाइनेंशियल लिटरेसी और सही जानकारी देने का एक प्रकाश स्तंभ रहा है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय RBI गवर्नर शक्तिकांत दास, दिनेश खारा, आशीष कुमार चौहान, उत्पल शेठ, मनीष चोखानी, पुनीत छतवाल, सुनील डिसूजा, सहकर्मियों और मेरे प्यारे दोस्तों। ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 में आप सभी का स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है क्योंकि हम एक रिमार्केबल मील का पत्थर ईटी नाउ की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

ET NOW 15th Anniversary, ET NOW Leadership Dialogues 2024, India 2030, N Subramanian

ET NOW Leadership Dialogues 2024 में टाइम्स ग्रुप के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप के सीईओ (नन पब्लिशिंग) एन सुब्रमण्यन

ET NOW के 3 पिलर- इंटेग्रिटी, इनोवेशन और इंटेलिजेंसी

उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल चैनल का जश्न मनाने का है, बल्कि टाइम्स नेटवर्क के विजन, डिडेकेशन और एक्सीलेंस का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ET NOW तीन पिलर पर खड़ा है: इंटेग्रिटी, इनोवेशन और इंटेलिजेंसी। और डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से ईटी नाउ देश की इकोनॉमिक नैरेटिव में सबसे आगे रहा है, बेजोड़ अंतर्दृष्टि, व्यापक कवरेज और डायलॉग के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता रहा है जो राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

End of Feed