सितंबर में Demat अकाउंट बढ़कर हुए 12.97 करोड़, इन फैक्टर्स ने किया कमाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 9, 2023, 01:14 PM IST

Demat Accounts Number Increased: NSDL और CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए। यह लगातार दूसरा महीना है जब नए खुले डीमैट खातों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही। अगस्त में यह डेटा 31 लाख था।

Demat Accounts Number Increased: सितंबर में डीमैट खातों (Demat Accounts) की संख्या बढ़कर 12.97 करोड़ हो गई। यह सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से इक्विटी से आकर्षक रिटर्न मिलना रहा। NSDL और CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए। अगस्त में यह डेटा 31 लाख था। यह लगातार दूसरा महीना है जब नए खुले डीमैट खातों की संख्या 30 लाख से ज्यादा रही।

Demat

सितंबर महीने के दौरान 30.6 लाख से ज्यादा डीमैट खाते खोले गए

क्या रही वजह

सितंबर में डीमैट खातों के एडिशंस के पीछे एक वजह यह भी है कि जुलाई के बाद से कई IPO अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। इससे कई निवेशक बाजार की ओर आकर्षित हुए होंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में, सितंबर माह में 14 कंपनियों के IPO आए। यह आंकड़ा सितंबर 2010 के बाद सबसे अधिक है। इन 14 IPO से लगभग 11,868 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इस साल अब तक कुल मिलाकर 34 कंपनियों ने IPO के जरिए करीब 26,913 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस साल सितंबर माह में 10 से ज्यादा मेनबोर्ड कंपनियों ने शेयर बाजार में एंट्री की।

End of Feed