दिल्ली में 31.28 लाख में घर खरीदने का मौका; नोट करें DDA ऑक्शन की तारीख और समय

दिल्ली के प्राइम लोकेशन में अपना घर तलाश रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार मौका लेकर आया है। द्वारका सेक्टर-19B में स्थित ईडब्ल्यूएस/सीएसपी फ्लैट्स की ई-नीलामी आयोजित की जा रही है।

राजधानी दिल्ली के द्वारका जैसे आधुनिक और पॉश इलाके में अपना आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) बड़ा अवसर दे रहा है। डीडीए की 'द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनल (CSP) हाउसिंग स्कीम (ई-ऑक्शन राउंड-II)' के तहत द्वारका सेक्टर-19B के गोल्फ व्यू कॉन्डो स्थित टावर-एम में 39 ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स की ई-नीलामी आयोजित की जा रही है। इन फ्लैट्स की शुरुआती या आरक्षित कीमत (Reserve Price) लगभग ₹31.28 लाख तय की गई है, जिससे मिडिल और लोअर इनकम ग्रुप के लिए प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने की राह आसान हो गई है।

DDA Flat Scheme

दिल्ली में 31.28 लाख में घर खरीदने का मौका; नोट करें DDA ऑक्शन की तारीख और समय

कब होगा ई-ऑक्शन?

डीडीए के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, इस ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए पूर्व-पंजीकरण (Online Registration) और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करने की समय-सीमा पहले ही घोषित की जा चुकी थी। अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने वाले पात्र बोलीदाताओं के लिए अब लाइव नीलामी (Live e-Auction) की प्रक्रिया दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहला सत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक होगा। यदि बोली लगाने का सिलसिला लगातार जारी रहता है, तो नियमानुसार ऑक्शन का समय आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed