DDA के इस हाउसिंग स्कीम में अप्लाई करने के लिए बचें हैं सिर्फ 6 दिन, अब देर नहीं करें

DDA Hosuing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका है। अगर आप प्रीमियम फ्लैट ढूंढ रहे हैं तो डीडीए की हाउसिंग स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए सिर्फ 6 दिन बचे हैं।

DDA Premium Housing Scheme 2025: दिल्ली के अच्छे एरिया में अपने घर का सपना बहुत सारे लोग देखते हैं लेकिन कुछ ही लोग इसे पूरा कर पाते हैं। इसकी वजह यह है कि दिल्ली के अच्छे एरिया में घर मिलना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में प्रीमियम फ्लैट ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। आप दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में अप्लाई कर घर खरीद सकते हैं। DDA ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में डीडीए टावरिंग हाइट्स नामक से 48-मंजिला प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट 31 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च किया था। इस हाउसिंग स्कीम में ई-नीलामी रजिस्ट्रेशन और अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 के शाम 6 बजे तक हैं। यानी अब इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए सिर्फ 6 दिन बचे हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में...

डीडीए हाउसिंग स्कीम

डीडीए की हाउसिंग स्कीम (DDA)

2बीएचके प्रीमियम फ्लैट्स मिलेंगे

डीडीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्कीम के पहले चरण के तहत, 1,026 प्रीमियम 2BHK अपार्टमेंट बनेंगे, जिनका साइज लगभग 1,542 वर्ग फुट से 2,690 वर्ग फुट होगा। कीमत ₹1.78 करोड़ से ₹3.09 करोड़ के बीच होगी। ई-नीलामी 1 से 4 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिससे सफल आवेदकों के नाम का ऐलान होगा। डीडीए के अनुसार, सफल बोलीदाताओं को फ्लैट की कीमत का 75% अग्रिम भुगतान करना होगा, और शेष 25% जुलाई 2026 तक, जब उन्हें कब्जा मिलने की उम्मीद है।

End of Feed