DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दशहरा से पहले मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, कितनी है उम्मीद?

DA Hike News: केंद्र सरकार दशहरा से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3 से 4% बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इससे महंगाई भत्ता बढ़कर 63-64% हो जाएगा और अक्टूबर वेतन में एरियर मिलेगा।

DA Hike News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 चक्र के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। कर्मचारी यूनियनों के अनुसार, सरकार त्योहारों के मौसम में यानी दशहरा से ठीक पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान कर सकती है। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो इसका सीधा लाभ करीब 50 लाख से अधिक सेवारत केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि अक्टूबर के वेतन के साथ बढ़ा हुआ भत्ता और बकाया राशि (एरियर) मिल जाएगी।

Dearness Allowance Hike, DA hike, DA Hike News, Central Government Employees, AICPI IW, Ministry of Finance

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जल्द हो सकता है डीए बढ़ोतरी का ऐलान

त्योहारों से पहले ऐलान की उम्मीद और कर्मचारी यूनियनों की मांग

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल और 'कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स' ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग से इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 1 जुलाई 2026 से देय डीए और डीआर की अगली किस्त की घोषणा दशहरा या पूजा उत्सवों से पहले हो जानी चाहिए। भारत में इस साल दशहरा (विजयादशमी) मुख्य रूप से 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि अक्टूबर के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता शामिल होकर आएगा, जिससे त्योहारों के बीच उन्हें बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।

End of Feed