Cryptocurrency & Share Market Similarities : जैसे-जैसे ट्रेडर्स और निवेशकों का ध्यान शेयर बाजार (Share Market) के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर गया, वैसे ही इन दोनों एसेट क्लास की समानताओं पर बात होने लगी। क्रिप्टो और स्टॉक असल में बिलकुल अलग हैं। मगर इस अलगाव के बावजूद इनमें कुछ समानताएं हैं। इन समानताओं को ध्यान में रख कर आप दोनों जगह निवेश करें तो काफी फायदा हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि इन दोनों ही एसेट क्लास में काफी जोखिम भी होता है। जितना अधिक जोखिम उतने अधिक नुकसान की संभावना।
क्रिप्टोक्यूरेंसी और शेयर बाजार में समानताएं
जोखिम और अस्थिरता
सबसे पहली बात कि शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी दोनों में काफी जोखिम रहता है। निवेशकों को अपनी जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर ही इनमें पैसा लगाना चाहिए। दूसरी बात कि ये दोनों एसेट क्लास काफी अस्थिरता वाली होती हैं। निवेश करने से पहले इन दोनों फैक्टरों को ध्यान में रखें।
ट्रांजेक्शन का तरीका
क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक के बीच एक और समानता यह है कि दोनों एसेट को खरीदा और बेचा जाता है और वो भी रियल टाइम प्राइस पर। कई प्लेटफॉर्म के जरिए आपको इन दोनों डिजिटल एसेट में निवेश का मौका मिल जाएगा। यानी निवेश के लिए प्लेटफॉर्म भी एक और तरीका भी।
प्राइसिंग का उतार-चढ़ाव
शेयर बाजार और क्रिप्टो में एक और चीज कॉमन है और वो यह कि दोनों के प्राइस बहुत से तेजी से बढ़ या गिर सकते हैं। हालांकि शेयर बाजार में अपर सर्किट और लोअर सर्किट के कारण गिरावट या उछाल सीमित रहती है। मगर फिर दोनों एसेट क्लास में काफी वॉलैटिलिटी रहती है।
एक और बात कि इन दोनों ऑप्शनों के निवेशक कुछ हद तक कॉमन हैं। असल में शेयर बाजार में जोखिम लेने वाले बहुत से निवेशकों ने क्रिप्टो एसेट में तगड़े रिटर्न की उम्मीद में पैसा लगाने का साहस दिखाया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की समानताएं बताई गई हैं, निवेश की सलाह नहीं दी गई है। शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में दोनों में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
