Crude Oil Powerhouse: दुनिया के टॉप-10 तेल उत्पादक और खपत करने वाले देश कौन? जानें पूरी लिस्ट

Crude Oil Powerhouse: ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल में आग लगी है। इसका बुरा असर भारत पर भी हो रहा है। इसकी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है। क्या आपको पता है कि दुनिया के टॉप-10 तेल उत्पादक और खपत करने वाले देश कौन-कौन हैं।

Crude Oil Powerhouse: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में जबरदस्त उबाल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रूट का बंद होना है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिये कच्चे तेल के जहाज की आवजाही प्रभावित होने से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट बढ़ गया है। इस संकट के कारण कई देशों ने ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी की है। हालांकि, ईरान संकट के कारण हालात जल्द सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं क्योंकि इस युद्ध से पूरा मिडिल ईस्ट के देश प्रभावित हैं, जहां पर सबसे अधिक कच्चे तेल और गैस का प्रोडक्शन होता है। ऐसे में आइए समझते हैं कि दुनियाभर में वो कौन से टॉप-10 देश हैं जो कच्चे तेल का सबसे अधिक उत्पादन और खपत करते हैं।

Crude Oil News

तेल उत्पादक देश

अमेरिका नंबर-1 पर

संयुक्त राज्य अमेरिका कच्चे तेल और पेट्रोलियम तरल पदार्थों का दुनिया का नंबर-1 उत्पादक देश है। अमेरिका के बाद सऊदी अरब का नंबर आता है। सऊदी अरब हर दिन करीब 11.13 मिलियन बैरल तेल का प्रोडक्शन करता है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से तीसरे स्थान पर है। रूस करीब 10.75 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन रोजना करता है, जो दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 11% है। रूस के तेल उत्पादन के मुख्य क्षेत्र पश्चिमी साइबेरिया, वोल्गा-यूराल, पूर्वी साइबेरिया, उत्तरी क्षेत्र और सुदूर पूर्व हैं। अधिकांश उत्पादन पश्चिमी साइबेरिया और वोल्गा-यूराल क्षेत्रों से होता है। दुनिया के पेट्रोलियम तरल पदार्थों के उत्पादकों में कनाडा चौथे स्थान पर रहा। EIA का अनुमान है कि कनाडा का कच्चा तेल के कुल उत्पादन में 6% हिस्सा है।

End of Feed