2000 की छोटी FD पर मिलेगा Credit Card, हर खर्च पर कैशबैक का भी लें मजा

क्या आप भी पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने जा रहे हैं या खराब हो चुके क्रेडिट स्कोर को सुधारने की कोशिशों में हैं, अगर हां तो आपको एफडी बैक्ड क्रेडिट कार्ड के बारे में जानना चाहिए।

Credit Card on FD: क्या आप भी अपने खराब हो चुके क्रेडिट स्कोर को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं या पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने जा रहे हैं अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की साबित होगी। आप एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड पा सकते हैं। दरअसल, पैसा बाजार और एसबीएम बैंक इंडिया ने मिलकर SBM Paisabazaar Paisa+ Credit Card लॉन्च किया है। यह एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है, जिसे ग्राहक केवल 2,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले ले सकते हैं।

Credit Card on FD

एफडी पर क्रेडिट कार्ड की सुविधा (Photo: iStock)

किन लोगों के लिए लाया गया है ये क्रेडिट कार्ड

यह कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है। आमतौर पर ऐसे ग्राहकों को पहला क्रेडिट कार्ड मिलने में काफी मुश्किल होती है, जिससे उनका क्रेडिट स्कोर बनाना और औपचारिक क्रेडिट सिस्टम में शामिल होना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

End of Feed