Credit Card का बिल या Personal Loan, पहले किस कर्ज को चुकाना है समझदारी?

कई बार व्यक्ति इस तरह की स्थिति में फंस जाता है जहां उस पर एक तरफ क्रेडिट कार्ड बिल और दूसरी तरफ पर्सनल लोन चुकाने का बोझ होता है। ऐसे में सवाल यह कि पहले कौन-सा कर्ज चुकाया जाना चाहिए?

कई बार लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और पर्सनल लोन (Personal Loan) के कर्ज में फंस जाते हैं। मान लीजिए किसी व्यक्ति पर 2 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड बकाया है और 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन भी चल रहा है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले किस कर्ज को चुकाना चाहिए? इसका जवाब केवल बकाया रकम से नहीं, बल्कि दोनों पर लगने वाले ब्याज और आपकी भुगतान क्षमता से तय होता है।

Debt Repayment

क्रेडिट कार्ड बिल या पर्सनल लोन पहले कौन-सा कर्ज चुकाना चाहिए (Photo: iStock)

पहले कौन-सा कर्ज चुकाना चाहिए

आमतौर पर क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि इस पर पर्सनल लोन के मुकाबले काफी ज्यादा ब्याज लग सकता है। क्रेडिट कार्ड के बकाया पर सालाना ब्याज दर करीब 36 से 42 फीसदी तक हो सकती है, जबकि पर्सनल लोन की दर आमतौर पर 11 से 18 फीसदी के आसपास रहती है। हालांकि, वास्तविक दर बैंक, कार्ड और लोन की शर्तों पर निर्भर करती है।

End of Feed