Father of Amul Girl: मशहूर एड क्रिएटर और 'अटरली बटरली' अमूल गर्ल (Utterly-Butterly Amul Girl) के निर्माता सिल्वेस्टर दाकुन्हा (Sylvester daCunha) का मुंबई में निधन हो गया। 1966 से, विज्ञापन एजेंसी ASP (Advertising Sales and Promotions) में सिल्वेस्टर और उस समय के उनके आर्ट डायरेक्टर यूस्टेस फर्नांडीस ने अमूल गर्ल का जो फीचर क्रिएट किया था, वो आज तक लोगों के बीच एक खास पहचान बनाए हुए है। सिल्वेस्टर को अमूल गर्ल के लिए काफी प्रसिद्धि मिली।
फादर ऑफ अमूल गर्ल का निधन
अमूल गर्ल ने ब्रांड को दिलाई पहचान
अमूल गर्ल ने अमूल ब्रांड (Amul Brand) को एक खास पहचान दिलाई है। ईटी की रिपोर्ट में अमूल के पूर्व एमडी आरएस सोढ़ी के हवाले से कहा गया है कि इंडियन एडवर्टाइजिंग ने कई दिग्गज पैदा किए, लेकिन उनका सिल्वेस्टर का व्यक्तित्व हजारों में से एक था।
अटरली बटरली डिलीशियस अभियान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा इतने समय तक कोई भी अन्य कैम्पेन नहीं चला है। सिल्वेस्टर ने साबित किया है कि आप बिना ढेर सारे पैसे के भारत के नंबर एक फूड ब्रांड के लिए विश्व स्तरीय विज्ञापन कैसे बना सकते हैं।
सिल्वेस्टर के बेटे संभाल रहे विरासत
अमूल गर्ल अभियान शुरू होने के तीन साल बाद दोनों भाइयों गर्सन और सिल्वेस्टर ने अमूल गर्ल को अपने साथ लेकर 1969 में दाकुन्हा कम्युनिकेशंस की शुरुआत की। इस कैम्पेन ने 2016 में 50 वर्ष पूरे किये थे। सिल्वेस्टर के बेटे राहुल, जो एक मशहूर एड एजेंसी चलाते हैं, ने आज तक इस कैम्पेन को जारी रखा है।
इसलिए भी याद रखे जाएंगे सिल्वेस्टर
अमूल गर्ल क्रिएट करने के अलावा, इंडस्ट्री में दाकुन्हा भाइयों को समाज और सोशल कम्युनिकेशन में अहम योगदान देने के लिए याद किया जाता है। सोढ़ी सिल्वेस्टर को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करते हैं जिन्होंने ब्रांड पोजिशनिंग में रचनात्मकता, मीडिया और कंसिस्टेंसी पर जोर दिया।
