CRCS-Sahara Refund Portal FAQs: ये गलती करेंगे तो नहीं मिलेगा सहारा का पैसा, इन 38 जवाब से दूर करें सारें कंफ्यूजन

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 20, 2023, 01:39 PM IST

CRCS-Sahara India Refund Form Portal Direct Link Active at www.mocrefund.crcs.gov.in: सहारा में करीब 1.78 करोड़ लोगों का 30,000 करोड़ रुपये फंसा है। इसके लिए सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि आवेदन केवल एक बार किया जा सकेगा।

CRCS- Sahara India Refund Portal: सहारा रिफंड पोर्टल पर एप्लीकेशन फाइल करने की शुरूआत हो चुकी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि शुरू में लोगों को अधिकतम 10 हजार रुपये ही रिफंड मिलेगा। जिसे बाद में बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने यह भी क्लीयर किया है कि रिफंड का पैसा केवल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही मिलेगा। ऐसे में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर कई सारे कंफ्यूजन होंगे। इसे लेकर सरकार ने एक FAQ जारी किया है। जिसमें 38 सवालों और उनके जवाब के जरिए रिफंड पाने के बारे में विस्तार से बताया गया है।

1

फटाफट आएगा पैसा

कभी नहीं करें ये गलती

सहारा में करीब 1.78 करोड़ लोगों का 30,000 करोड़ रुपये फंसा है। इसके लिए सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि आवेदन केवल एक बार किया जा सकेगा। इसके अलावा सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ऐसे निवेशक जिन्होंने 22 जुलाई 2022 से पहले सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता में पैसा जमा किया वह पोर्टल पर अप्लाई कर सकेंगे। इसी तरह जिन लोगों ने 29 मार्च 2023 से पहले स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हैदराबाद में पैसा निवेश किया, वह लोग रिफंड के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed