Oscar Award :जानें कितने पैसे में बनती है ऑस्कर ट्रॉफी, गोल्ड से लेकर इन चीजों का होता है यूज

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 13, 2023, 12:24 PM IST

Oscar Award Ceremony 2023, RRR Natu Natu Songs Wins Trophy: ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1927 में मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के 36 लोगों ने मिलकर की थी। ऑस्कर ट्रॉफी का वजन करीब 4 किलोग्राम होता है।

Oscar Award Ceremony 2023, RRR Natu Natu Songs Wins Trophy:सोमवार की सुबह भारतीय सिनेमा जगत के लिए नई खुशी लहर लेकर आई। भारतीय फिल्मों को 2 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। इसके पहले नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा पुरस्कारों में से एक माना जाता है। 95 साल के ऑस्कर इतिहास में हर कलाकार की ख्वाहिश होती है कि एक बार उसे भी स्टेज पर ऑस्कर ट्रॉफी उठाने का मौका मिले। 13.5 इंच की ऑस्कर ट्रॉफी को बनाने और उसमें इस्तेमाल होने वाले धातुओं की दिलचस्प कहानी है।

oscar trophy

ऑस्कर ट्रॉफी की लागत क्या है।

ऐसे शुरू हुआ ऑस्कर

अमेरिका में स्थित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस दुनिया भर में फिल्मों से जुड़े डायरेक्टर, एक्टर और राइटर्स को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है। अवॉर्ड की शुरुआत साल 1927 में मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के 36 लोगों ने मिलकर की थी। इसके तहत विजेता को एक ट्रॉफी दी जाती है। दुनिया में सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड 16 मई 1929 को अमेरिका में आयोजित एक समारोह में दिया गया था।

End of Feed