LPG Cylinder Price Hike: आज से महंगा हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत

LPG Cylinder Price Hike: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। यह सिलेंडर मुख्य रूप से व्यवसायों में इस्तेमाल होता है। बढ़ोतरी से व्यवसायों के खर्च बढ़ सकते हैं। घरेलू सिलेंडर पर फिलहाल असर नहीं हुआ है।

LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते आज यानी 1 अप्रैल 2026 से 19 किलो वाला वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत में ₹195.50 की वृद्धि हुई है, जबकि कोलकाता में यह बढ़ोतरी ₹218 तक है।सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर एलपीजी और विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्षा करती हैं।

LPG price hike, commercial gas cylinder, 19 kg cylinder, Delhi gas price, Kolkata gas price

LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा

कीमत बढ़ने की वजह

LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों में यह वृद्धि कई आर्थिक तथा अंतरराष्ट्रीय कारणों से हो रही है। भारत अपनी गैस का एक बड़ा भाग विदेशों से आयात करता है। इसलिए कच्चे तेल के दामों में उतार‑चढ़ाव, डॉलर‑रुपये के विनिमय दर, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और परिवहन लागत जैसे कारक सीधे घरेलू कीमतों को प्रभावित करते हैं। तेल कंपनियां हर महीने LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं और कुल खर्चों के आधार पर रेट तय करती हैं। घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में आमतौर पर स्थिरता बनी रहती है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलती, इसलिए इनके दाम में अधिक उतार‑चढ़ाव देखा जाता है।

End of Feed