कोका कोला का बड़ा फैसला,केरल सरकार को लौटाएगी 35 एकड़ जमीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2023, 02:44 PM IST

Coca Cola Proposes to return land to Kerala government: सरकार किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को जमीन देने के लिए बातचीत कर रही है। नए एफपीओ का संचालन किसान करेंगे। इसके पहले सरकार के साथ बातचीत के बाद कोका-कोला ने जमीन देने का फैसला किया।

Coca Cola Proposes to return land to Kerala government: बहुराष्ट्रीय पेय कंपनी कोका कोला ने केरल सरकार को पलक्कड़ जिले में स्थित अपनी 35 एकड़ जमीन वापस करने की पेशकश की है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार कंपनी ने लेटर लिख कर जमीन और इमारत सौंपने का प्रस्ताव किया है। कोका कोलना प्लांट को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि प्लांट की वजह से प्रदूषण फैल रहा है। और भू-जल का भी दोहन हो रहा है। उसके बाद कंपनी का यह फैसला सामने आया है।

COCA COLA KERALA PLANT

कोका कोला प्लांट का स्थानीय स्तर पर हुआ था विरोध

2004 में कंपनी ने बंद कर दिया प्लांट

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुआन पाब्लो रोड्रिग्ज ट्रोवेटो ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर बताया कि कंपनी ने जमीन और वहां की इमारत राज्य सरकार को सौंपने का फैसला किया है।सत्तारूढ़ वाम मोर्चे ने पहले ही किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को जमीन देने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। एफपीओ का संचालन किसान करेंगे। इसके पहले बिजली मंत्री के कृष्णनकुट्टी की अगुवाई में हुई बातचीत के बाद कोका-कोला आखिरकार जमीन देने को तैयार हो गई। स्थानीय लोगों ने संयंत्र को लेकर पर्यावरण प्रदूषण और भूजल के दोहन की शिकायत की थी, जिसके बाद कोका-कोला ने मार्च 2004 में पलक्कड़ जिले के प्लाचीमाडा में स्थित अपनी इकाई को बंद कर दिया था।

End of Feed