Coal India OFS: सरकार कोल इंडिया में बेचेगी हिस्सेदारी, जुटाएगी 5000 करोड़ रुपये, आज खुलेगा बिक्री ऑफर

Coal India OFS: सरकार कोल इंडिया में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी OFS के जरिए 412 रुपये प्रति शेयर पर बेच रही है, जिससे करीब 5000 करोड़ रुपये जुटेंगे, निवेशक 27-29 मई भाग लेंगे हैं।

Coal India OFS : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने का फैसला किया है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी, जो बुधवार से शुरू होगी। इस कदम से सरकार को करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। यह राशि सरकारी खजाने में जाएगी और इसका उपयोग विभिन्न विकास और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता है।

Coal India OFS, Coal India stake sale, Coal India disinvestment, DIPAM Arunish Chawla, offer for sale India, Coal India shares, green shoe option

सरकार कोल इंडिया में 2% हिस्सेदारी बेचेगी, OFS बुधवार से शुरू (तस्वीर-istock)

कितना हिस्सा बेचा जाएगा और कीमत क्या होगी

न्यूज एसेंजी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इस OFS के तहत सरकार कोल इंडिया में अपनी करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें करीब 12.32 करोड़ शेयर शामिल होंगे। इन शेयरों का न्यूनतम मूल्य 412 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह कीमत कोल इंडिया के मंगलवार के बंद भाव 458.25 रुपये से करीब 10 प्रतिशत कम है। यानी निवेशकों को बाजार मूल्य से सस्ता शेयर खरीदने का मौका मिलेगा। यही वजह है कि इस ऑफर में निवेशकों की अच्छी दिलचस्पी रहने की संभावना है।

End of Feed