इस राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा! CM ने 4% DA बढ़ोतरी का किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 10:34 AM IST

DA Hike News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है जिसे 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए समान प्रतिशत के साथ महंगाई राहत (DR) में भी बढ़ोतरी की थी।

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने त्योहारों के इस सीजन में अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने रविवार को राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों/अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के लिए 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते (DA Hike) की घोषणा की। डीए वृद्धि 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगी। हिमंत सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राज्य सरकार के कर्मचारियों/अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए दिनांक 01.04.2015 से 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। 1 जुलाई, 2022 का पैसा इस महीने के वेतन के साथ देय होगा। उम्मीद है कि इससे उत्सव का उत्साह और बढ़ेगा। साथ ही मेरी ओर से दीपावली की शुभ और मंगलमयी शुभकामनाएं!' बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर 2022 के वेतन के साथ दिया जाएगा।

DA Hike

असम सरकार ने की डीए 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा

केंद्र ने किया था ऐलान

यह फैसला तब आया है जब पिछले महीने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया था। केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए समान प्रतिशत के साथ महंगाई राहत (DR) में भी बढ़ोतरी की थी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी होगी। सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और लगभग 62 लाख पेंशनभोगियों के लिए डीए वृद्धि के खिलाफ परिव्यय के लिए 12,852 करोड़ रुपये आवंटित किए। केंद्र के ऐलान के अनुरूप, निम्नलिखित राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए DA वृद्धि लागू की है:

पंजाब

शुक्रवार को पंजाब उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया, जिन्होंने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2022 से अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 6 प्रतिशत डीए वृद्धि की घोषणा की।

हरियाणा

पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा ने भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डीए वृद्धि की घोषणा की। बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।

दिल्ली

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया था।

उतार प्रदेश, झारखंड और राजस्थान

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर को 38 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। दिवाली उपहार के रूप में, राज्य सरकार ने प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये का बोनस प्रदान करने का भी फैसला किया है। वहीं झारखंड सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा की। ओडिशा सरकार के कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

End of Feed