Closing Bell: दुनिया दौड़ी, क्यों उलझा रहा भारत का शेयर बाजार? 5 दिन में ₹2.65 लाख करोड़ गंवाए

भारतीय शेयर बाजार आज कमजोरी के साथ बंद हुआ है। भले ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन, मार्केट ब्रेड्थ से व्यापक बाजार में कमजोरी का पता चलता है।

Share Market Sensex Nifty Closing Bell Toady: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते का अंत हल्की गिरावट के साथ किया, लेकिन असली कहानी Sensex और निफ्टी के मामूली नुकसान से कहीं बड़ी है। 5 कारोबारी सत्र में BSE का मार्केट कैप करीब ₹2.65 लाख करोड़ घट गया। शुक्रवार को Nifty 29.85 अंक यानी 0.12% की गिरावट के साथ 24,366 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 70.71 अंक यानी 0.09% फिसलकर 78,009.25 पर रहा। ऊपर से देखने पर बाजार स्थिर दिखता है, लेकिन शेयरों के अंदर की तस्वीर बताती है कि निवेशकों को रिटर्न निकालने के लिए अब सिर्फ इंडेक्स देखना काफी नहीं है।

Share Market Closing bell sensex nifty

गिरावट में बंद हुआ बाजार

दुनिया में तेजी, भारत में क्यों सुस्ती?

वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं थी। निक्केई 225 करीब 0.75% ऊपर रहा और कोस्पी 2.36% मजबूत हुआ। डैक्स में भी 0.76% की बढ़त दिखी। अमेरिकी बाजारों में पिछली कारोबारी अवधि के दौरान एसएंडपी 500 करीब 0.65% और नैस्डैक 0.81% चढ़े थे। यानी ग्लोबल बाजारों में जोखिम लेने का मूड बना हुआ है। इसके मुकाबले भारतीय बाजार लगातार एक दायरे में घूम रहा है। निफ्टी का शुक्रवार का लो 24,296.80 रहा, जबकि हाई 24,405.20। यानी पूरे दिन इंडेक्स करीब 108 अंकों के दायरे में रहा और अंत में मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ। यह बताता है कि बाजार में बड़ी दिशा को लेकर फिलहाल स्पष्टता नहीं है।

End of Feed