Share Market Sensex Nifty Closing Bell Today : भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार 25 सितंबर को मजबूती देखने को मिली है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसक्स और निफ्टी के साथ ही ज्यादातर बड़े इंडेक्स मजबूती में बंद हुए। इसके अलावा मार्केट ब्रेड्थ में भी मजबूती देखने को मिली है।
मिलाजुला रहा बाजार में काराबार
Sensex-Nifty कहां हुए बंद?
NIFTY दिन के आखिर में 77.40 अंक यानी 0.34% ऊपर 23,140.50 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में निफ्टी 23,035 पर खुला। इसके बाद 23,162.70 के हाई और 23,020.95 अंक के लो तक चला। इसी तरह Sensex 0.43% की तेजी के साथ 315.20 अंक ऊपर 73,895.74 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआ में सेंसेक्स 73,525.92 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 73,968.05 हाई और 73,477.77 लो बनाया।
मार्केट ब्रेड्थ रही मजबूत
NSE पर आज 3,647 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें सें 1,925 में खरीदारी और 1,594 में बिकवाली दर्ज हुई। इसी तरह BSE पर 4,576 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,264 में तेजी और 2,068 में बिकवाली देखने को मिली है। मार्केट ब्रेड्थ से पता चलता है कि बाजार में निचले स्तरों से व्यापक खरीदारी हुई है। हालांकि, यह मौजूदा ट्रेंड में बदलाव का संकेत नहीं माना जा सकता है।
India Vix ने दिए राहत के संकेत
बाजार के वोलैटिलिटी और मूड के इंडिकेटर इंडिया विक्स ने राहत के बड़े संकेत दिए हैं। इंडिया विक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। India VIX करीब 4.17% गिरकर 12.16 पर आ गया, जो बाजार में तत्काल उतार-चढ़ाव की चिंता कम होने का संकेत देता है।
ऑटो और रियल्टी में जोरदार खरीदारी
सेक्टोरल इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा तेजी Consumer Durables, Realty और Auto में देखने को मिली। Nifty Consumer Durables 0.95%, Nifty Realty 0.92% और Nifty Auto 0.89% ऊपर रहा। इसके अलावा Private Bank 0.45%, FMCG 0.40%, Metal 0.35%, Financial Services 0.33% और PSU Bank 0.28% की बढ़त में रहे।
Healthcare और IT पर दबाव
दूसरी ओर कुछ सेक्टरों में गिरावट रही। Nifty MidSmall Healthcare 0.88% नीचे रहा। Nifty Healthcare Index में 0.47%, MidSmall Financial Services में 0.52% और Media में 0.23% की गिरावट दर्ज की गई। Nifty IT 0.17% और Pharma 0.10% नीचे रहे, जबकि Oil & Gas इंडेक्स में भी 0.07% की मामूली गिरावट रही।
Midcap में कमजोरी, Smallcap में हल्की बढ़त
Broad market में कारोबार मिला-जुला रहा। Nifty 100 0.38%, Nifty 200 0.27% और Nifty 500 0.23% की बढ़त में रहे। हालांकि Midcap stocks पर थोड़ा दबाव दिखा। Nifty Midcap 50 में 0.25% और Midcap 100 में 0.14% की गिरावट रही। दूसरी ओर Smallcap 100 में 0.15% और Smallcap 50 में 0.44% की तेजी दर्ज की गई।
Global Market से मिले-जुले संकेत
एशियाई बाजारों में तस्वीर मिली-जुली रही। Nikkei 225 1.22% चढ़ा, जबकि Straits Times में 0.49% की तेजी रही। दूसरी तरफ Hang Seng 1.21% और Jakarta Composite 0.91% नीचे रहे। Shanghai Composite के उपलब्ध आंकड़े में भी 1.24% की गिरावट दिखाई गई।
यूरोपीय बाजारों में FTSE 0.31% और DAX 0.86% ऊपर था। CAC में 0.07% की मामूली तेजी रही। अमेरिकी बाजारों के Futures में Dow Jones 0.21% ऊपर था, जबकि S&P 500 और Nasdaq लगभग सपाट रहे।
Crude Oil 105 डॉलर के ऊपर
कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली, लेकिन Brent Crude अभी भी 105.39 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर बना हुआ था। Brent में 1.13% की गिरावट थी। Crude Oil CFD 1.78% गिरकर 92.93 डॉलर पर रहा। वहीं Gold 0.50% बढ़कर 4,295.83 डॉलर पर पहुंच गया।
डॉलर के मुकाबले रुपया 95.82 पर
Currency market में USD/INR 95.82 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर 95.97 से 0.16% नीचे है। Dollar Index भी 0.20% गिरकर 101.09 पर आ गया।
