Closing Bell : Nifty 116 और Sensex 539 अंक लुढ़ककर बंद, क्यों फिसला बाजार?

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी जहां 117 और सेंसेक्स 539 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। खासतौर पर निफ्टी 24,100 के अहम सपोर्ट से नीचे चला गया है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

Share Market Closing Bell Today Sensex-Nifty : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 27 अगस्त को कारोबार का अंत कमजोरी के साथ हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान आई बिकवाली के चलते Sensex करीब 539 अंक टूटकर 76,933.59 पर बंद हुआ। वहीं Nifty भी 116.90 अंक यानी 0.48 फीसदी फिसलकर 24,090.85 पर बंद हुआ। बाजार में खास दबाव ऑटो, FMCG, मेटल और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शेयरों में देखने को मिला। हालांकि फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखा।

Stock Market Closing Bell Sensex nifty

शेयर बाजार में गिरावट

ऑटो और FMCG शेयरों पर दबाव

आज की गिरावट में ऑटो और एफएमसीजी शेयरों की बड़ी भूमिका रही। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.40 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.47 फीसदी नीचे बंद हुआ। इन क्षेत्रों के कई शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मीडिया इंडेक्स में 0.89 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.86 फीसदी की गिरावट रही। तेल और गैस इंडेक्स भी 0.80 फीसदी फिसला। वहीं सीमेंट इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग क्षेत्र में भी दबाव रहा। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.94 फीसदी टूटा, जबकि निफ्टी बैंक 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निजी बैंक इंडेक्स हालांकि 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त में रहा।

End of Feed