Closing Bell : बाजार में लौटी बहार! Sensex 791 अंक उछला, Nifty 24,000 के पार; बैंकिंग और IT शेयरों ने संभाली कमान

शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 791 और Nifty 197 अंक तेजी में बंद हुआ है। खासतौर पर बैंकिंग और IT शेयरों ने बाजार को लीड किया।

Share Market Closing Bell 24 June 2026: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट झेलने के बाद बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली ने बाजार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया, जबकि डर का पैमाना माने जाने वाला इंडिया VIX भी तेजी से नीचे आया।

Share Market Today Closing Bell nifty Sensex

बाजार तेजी में बंद

बुधवार को कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 790.54 अंक यानी 1.04% की तेजी के साथ 76,991.22 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 197.55 अंक यानी 0.83% चढ़कर 24,021.65 के स्तर पर पहुंच गया। दिन के दौरान निफ्टी ने 24,090.05 और सेंसेक्स ने 77,190.37 का उच्चतम स्तर भी छुआ।

End of Feed