Clean Max Enviro Energy IPO: 23 फरवरी से शुरू हो रहा सब्सक्रिप्शन, ₹3100 करोड़ जुटाने की तैयारी

भारत की अग्रणी C&I रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions 23 फरवरी को 3,100 करोड़ रुपये का IPO ला रही है। मजबूत ऑर्डर बुक, लंबी अवधि के पावर कॉन्ट्रैक्ट और बढ़ते ग्रीन एनर्जी डिमांड के बीच यह इश्यू निवेशकों के लिए अहम अवसर माना जा रहा है भी।

भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions लिमिटेड अपना आईपीओ 23 फरवरी 2026 को खोलने जा रही है, जो 25 फरवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आने वाले बड़े पब्लिक ऑफर्स में से एक माना जा रहा है।

Clean Max IPO

क्लीनमैक्स आईपीओ

क्या करती है कंपनी

Clean Max देश की अग्रणी C&I (Commercial & Industrial) रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस प्रोवाइडर है, जिसके पास अक्टूबर 2025 तक 2.8 गीगावॉट की ऑपरेशनल क्षमता और करीब 3.2 गीगावॉट की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता है। कंपनी सोलर, विंड और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए बड़े कॉरपोरेट ग्राहकों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराती है और नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने में मदद करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल पारंपरिक बिजली उत्पादकों से अलग है क्योंकि यह सीधे ग्राहकों के साथ लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट करती है, जिससे बेहतर टैरिफ और स्थिर राजस्व मिलता है।

End of Feed