धड़ाधड़ बंद हो रहे बैंक, एक साल में 670 पर लगा ताला! क्या चीन में आने वाला है बड़ा संकट?

आमतौर पर चीन में क्या हो रहा है, इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाती है। लेकिन, चीन के बैंकिंग सेक्टर में फिलहाल कुछ इतना बड़ा हो रहा है कि चीन इसे चाहकर भी नहीं छिपा पा रहा है।

China Bank Crisis : चीन की बैंकिंग इंडस्ट्री (Banking Industry) में इस समय बड़े बदलाव से गुजर रही है। एक साल के भीतर चीन में 670 बैंकों पर ताला लग चुका है। यह संख्या इतनी बड़ी है कि फिच (Fitch Ratings) के मुताबिक यह चीन के बैंकिंग सेक्टर का करीब एक-चौथाई हिस्सा बनता है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या ये बैंक किसी बड़े संकट की वजह से बंद हो रहे हैं या चीन इन बैंकों के जरिये कुछ बड़ा करने का इरादा रखता है। चीन में बैंक बंद होने का सिलसिला नया नहीं है। बल्कि, पिछले 3-4 साल में चीन में कुल बैंकों की संख्या में करीब 23 फीसदी की कमी आई है।

China Banking Crisis

बैंक बंद करना चीन की मजबूरी

670 बैंक क्यों हुए खत्म?

चीन के वित्तीय नियामक छोटे और कमजोर क्षेत्रीय बैंकों की संख्या घटाकर कम करने में जुटे हैं। इसके पीछे का मकसद मजबूत और बड़े बैंक बनाना है। चीन के नेशनल फाइनेंशियल रेगुलेटरी एडमिनिस्ट्रेशन (NFRA) के आंकड़ों के मुताबिक 2025 के अंत तक रेगुलेटर्स के दायरे में आने वाले वित्तीय संस्थानों की संख्या 711 घटकर 6,489 रह गई। इसमें अकेले रूरल स्माल और मीडियम की संख्या 670 कम हुई, यानी 18.6% की गिरावट।

End of Feed