Chhattisgarh Budget Highlights in Hindi: छत्तीसगढ़ में 18 साल से 35 बरस की बीच के बेरोजगार युवाओं को 2,500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। यह जानकारी सोमवार (छह मार्च, 2023) को सूबे का बजट पेश करने के दौरान सामने आई।
Chhattisgarh Budget: सूबे के बजट के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (फाइल)
बजट में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 18-35 वर्षके आयुवर्ग के उन बेरोजगार युवाओं को 2,500 रुपये का मासिक भत्ता देने की घोषणा की, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए से कम है।
सामाजिक सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं हम #CGKeBharoseKaBudget t.co/ujx9kBFheY
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
स्वच्छता सहायकों को समर्पित #CGKeBharoseKaBudget t.co/nyuYEoJV2a
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
सरकार ने इसके अलावा बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी की। यह रकम 6,500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दी गई है। यही नहीं, बजट में सरकार ने रायपुर से दुर्ग के बीच ‘लाइट मेट्रो परियोजना’ का प्रस्ताव भी रखा है।
सबकी मेहनत को सम्मान #CGKeBharoseKaBudget t.co/3nTXnf9SyA
— ANI (@ANI) Mar 6, 2023
