चांदी का भाव आज का 4 फरवरी 2026: जबरदस्त उछाल, 3 लाख के करीब पहुंची कीमत, जानें पटना, लखनऊ समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 February 2026: दो-तीन दिनों तक चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद अब जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 February 2026 : पिछले दो-तीन दिनों से लगातार गिरावट झेल रही चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला रहा है। तीन दिन की भारी गिरावट के बाद चांदी के दामों ने तेजी के साथ वापसी की। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी 14,300 रुपये या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछली सेशन में सफेद धातु 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज मार्च डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 1.18 बढ़कर यानी 3155 रुपये चढ़कर 2,71,170 रुपये हो गई। पिछले दिन मंगलवार को 29,372 रुपये या 12.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,65,633 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी की कीमतों में करीब 41 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिससे प्रति किलोग्राम 1,63,632 रुपये लुढ़क गई थी। यह गिरावट 29 जनवरी को चांदी के 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आई थी। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka.

चांदी का ताजा भाव जानिए

वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आज चांदी की कीमत बढ़कर 3,20,000 रुपये किलो हो गई। मंगलवार को यह 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। इससे पहले गुरुवार को यह 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंची थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,63,965 रुपये प्रति किलो थी। जो बढ़कर 2,76,538 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी देंगे, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) देख सकें। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

End of Feed