चांदी का भाव आज का 3 फरवरी 2026: आज 24000 रुपये बढ़ी कीमत, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 February 2026: दो-तीन दिनों से चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हो रही थी। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। भारत पर अमेरिकी टैरिफ कम होने से यह आज भी जारी रह सकता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 February 2026 : चांदी की कीमतों में दो-तीन दिनों से लगातार गिरावट हो रही थी। मंगलवार को चांदी की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट खत्म हुई और कीमतों में तेज उछाल आया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 24,000 रुपये या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं। पिछले दिन सोमवार को 52,000 रुपये की गिरावट के बाद चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह उछाल तीन दिन की भारी गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये या करीब 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं थी, जो 29 जनवरी को इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी के लिए चांदी 29,372 रुपये, या 12.43 प्रतिशत बढ़कर 2,65,633 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह 2,70,398 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जिसमें 34,137 रुपये, या 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। चांदी सोमवार को 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले शुक्रवार से सोमवार तक चांदी में 41 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे 1,63,632 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई । यह गिरावट 29 जनवरी को चांदी के 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आई।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg (13)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत गिरकर 2,80,000 रुपये हो गई। गुरुवार को 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,59,500 रुपये किलो हो गई। दोपहर तक गिरकर 2,55,372 रुपये किलो हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 2,63,965 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी दे रहे हैं। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver jewellery rates) यहां अपने शहर के रेट देख सकते हैं। बाजार ओपन होने के बाद जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

End of Feed