Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 July 2026 : अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उटापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.53% गिरकर यानी 3373 रुपये गिरावट के साथ 217800 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,21,173 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 57.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,18,370 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 224447 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमतें बढ़कर 2,30,000 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गईं। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 28 जुलाई 2026
चांदी का ताजा भाव जानिए
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| नाम | 1 किलो | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| चांदी 999 फाइन (₹) | ₹2,18,370 | ₹6,191 | ₹2,547 |
| चांदी 925 स्टर्लिंग (₹) | ₹2,01,992 | ₹5,726 | ₹2,356 |
| चांदी 900 कॉइन (₹) | ₹1,96,533 | ₹5,572 | ₹2,292 |
| चांदी 800 जर्मन (₹) | ₹1,74,696 | ₹4,953 | ₹2,038 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अयोध्या | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कानपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नोएडा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| इंदौर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| सूरत | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नागपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नासिक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बैंगलोर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| रायपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
वैश्विक बाजारों के मजबूती के रुख के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 5,300 रुपये के उछाल के साथ 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमतें भी शुक्रवार के बंद स्तर 2,24,700 प्रति किलोग्राम से 5,300 रुपये बढ़कर 2,30,000 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गईं। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 1.47 प्रतिशत बढ़कर 59.04 डॉलर प्रति औंस हो गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,24,255 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 117 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,24,255 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।वैश्विक बाजार में, कॉमेक्स चांदी की कीमत 1.85 प्रतिशत बढ़कर 59.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
