चांदी का भाव आज का 25 जनवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 January 2026: चांदी की कीमतें एक बार फिर नई रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 January 2026 : चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसका वायदा भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 12,638 रुपये, या करीब 4 प्रतिशत बढ़कर, 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। गुरुवार को यह घटकर 3,16,958 रुपये प्रति किलो हो गया था। बुधवार को चांदी वायदा भाव 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमतों में भी 9,500 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत का जोरदार उछाल आया और यह पिछले बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। चांदी ने बुधवार को दिल्ली में 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। इसकी कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2,35,701 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी का भाव 5000 रुपये घटकर 3,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 3,17,705 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today,

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली3,35033,5003,35,000
मुंबई3,35033,5003,35,000
कोलकाता3,35033,5003,35,000
चेन्नई3,55035,5003,55,000
पटना3,35033,5003,35,000
लखनऊ3,35033,5003,35,000
कानपुर3,35033,5003,35,000
मेरठ3,35033,5003,35,000
अयोध्या3,35033,5003,35,000
गाजियाबाद3,35033,5003,35,000
नोएडा3,35033,5003,35,000
चंडीगढ़3,35033,5003,35,000
गुरुग्राम3,35033,5003,35,000
जयपुर3,35033,5003,35,000
अहमदाबाद3,35033,5003,35,000
पुणे3,35033,5003,35,000
लुधियाना3,35033,5003,35,000
गुवाहाटी3,35033,5003,35,000
इंदौर3,35033,5003,35,000
बैंगलोर3,35033,5003,35,000
भुवनेश्वर3,60136,0103,60,100
केरल3,60136,0103,60,100
रायपुर3,35033,5003,35,000
हैदराबाद3,60136,0103,60,100
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सोने की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में भी 9,500 रुपये यानी लगभग तीन प्रतिशत का जोरदार उछाल आया और यह पिछले बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। चांदी ने बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी नई ऊंचाई पर पहुंच गई। हाजिर बाजार में चांदी पहली बार 99 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई। हाजिर बाजार में चांदी ने भी रफ्तार पकड़ी और कारोबार के दौरान यह 99.78 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद 3.42 प्रतिशत यानी 3.29 डॉलर बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

End of Feed