चांदी का भाव आज का 18 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। चांदी ने कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन बन रहे नए-नए रिकॉर्ड पर ब्रेक लगया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 18 January 2026 : हाल के दिनों में चांदी की कीमतों ने नया-नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन अब इस पर ब्रेक लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के वायदा भाव में 5 सत्र की रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर विराम लग गया और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी का भाव गुरुवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत लगातार 6 दिन रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत 3000 रुपये बढ़कर 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,81,890 रुपये किलो हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत टूटकर 90.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka (15)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,100₹31,000₹3,10,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
नासिक₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
वडोदरा₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,100₹31,000₹3,10,000
केरल₹3,100₹31,000₹3,10,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,100₹31,000₹3,10,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत लगातार 6 दिन रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,600 रुपये उछलकर 2,92,600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। स्टॉकिस्टों की लगातार लिवाली के बीच चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद लगातार औद्योगिक उठाव के कारण चांदी मजबूत बनी हुई। चांदी अब सिर्फ 6 सत्रों में 20.16 प्रतिशत यानी 49,100 रुपये चढ़ चुकी है। आठ जनवरी को इसकी कीमत 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। चांदी लगातार दूसरे साल सोने से आगे रही और अबतक इसने 22.4 प्रतिशत का लाभ दिया है।

End of Feed